उत्तराखंड देहरादूनDMC Employees Federation Election After 9 Years

देहरादून नगर निगम कर्मचारी महासंघ चुनाव: आज 9 साल बाद मतदान, 163 कर्मचारी चुनेंगे नई टीम

नगर निगम कर्मचारी महासंघ का चुनाव 9 साल बाद बुधवार को होगा, जिसमें 163 कर्मचारी सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक मतदान करेंगे। चुनाव का परिणाम शाम तक घोषित होगा।

Dehradun Nagar Nigam Election: DMC Employees Federation Election After 9 Years
Image: DMC Employees Federation Election After 9 Years (Source: Social Media)

देहरादून: नगर निगम कर्मचारी महासंघ का चुनाव करीब नौ साल बाद बुधवार को आयोजित किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया के तहत सुबह 9 बजे से मतदान शुरू होगा, जो दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इस चुनाव में नगर निगम के कुल 163 कर्मचारी मतदान करेंगे। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की जाएगी और शाम तक परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है।

DMC Employees Federation Election After 9 Years

नगर निगम कर्मचारी महासंघ का पिछला चुनाव वर्ष 2016 में संपन्न हुआ था। लंबे अंतराल के बाद हो रहे इस चुनाव को लेकर कर्मचारियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। चुनाव में अध्यक्ष और सचिव पद के लिए सीधा मुकाबला होने जा रहा है।

अध्यक्ष पद पर सतेंद्र कुमार बनाम राजेश पांडेय

इस बार महासंघ के अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार (सतेंद्र कुमार और राजेश पांडेय) मैदान में हैं। ये दोनों उम्मीदवारों ने कर्मचारियों के बीच समर्थन जुटाने के लिए सक्रिय प्रचार किया है। वहीं महासंघ के सचिव पद पर सचिव पद के लिए योगेश कुमार आनंद और अनिल कुमार में मुकाबला होगा। इन दोनों में भी कड़ी टक्कर मानी जा रही है। योगेश कुमार आनंद और अनिल कुमार के बीच पिछले कुछ दिनों से चुनावी माहौल काफी गर्म रहा है।

पार्षद कक्ष में होगा मतदान

पिछले कई दिनों से नगर निगम परिसर में मतदाताओं को लुभाने और समर्थन जुटाने का दौर जारी था। वहीं नगर निगम प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव प्रभारी उप नगर आयुक्त संतोष कुमार पांडेय के अनुसार चुनाव प्रक्रिया पार्षद कक्ष में कराई जाएगी।