पिथौरागढ़: उत्तराखंड की बेटियां एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर परचम लहरा रही हैं। पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग की स्वर्णिका राठौर ने नई दिल्ली में आयोजित एनसीसी राष्ट्रीय वार्षिक गणतंत्र दिवस शिविर 2026 की घुड़सवारी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण सहित कुल तीन पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब स्वर्णिका ने स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाया है।
Swarnika won gold medal in NCC equestrian competition
सीनियर अंडर ऑफिसर स्वर्णिका राठौर ने नई दिल्ली में आयोजित ‘वार्षिक NCC प्रधानमंत्री रैली 2026’ में देशभर से आए 2361 NCC कैडेट्स का नेतृत्व किया। इनमें 917 छात्राएं शामिल थीं। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।