उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand Weather Update 3 February 2026

Uttarakhand Weather Update: आज इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बिजली चमकने-हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आज मंगलवार को भी उत्तराखंड के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। खासकर पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना जताई गई है।

Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 3 February 2026
Image: Uttarakhand Weather Update 3 February 2026 (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में बीते रविवार को हुई वर्षा और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद सोमवार को प्रदेशभर में मौसम का मिजाज शुष्क रहा। अधिकांश मैदानी क्षेत्रों में दिनभर तेज धूप खिली रही, जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं शाम के समय पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहे।

Uttarakhand Weather Update 3 February 2026

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों मौसम बार-बार करवटें ले रहा है, इन दिनों प्रदेश के कई हिल स्टेशन बर्फ से ढके हुए हैं। जिससे प्रदेश के शीतकालीन पर्यटन को भी बढ़ावा मिल रहा है। बीते सोमवार को देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही तेज धूप खिली रही, जिससे दिन में हल्की तपिश महसूस की गई। इसके विपरीत, रविवार को देहरादून में हल्की से मध्यम बारिश के तीन से चार दौर दर्ज किए गए थे, जबकि देर रात बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, आज मंगलवार को भी उत्तराखंड के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। खासकर पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज 3 फरवरी को उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। आज मंगलवार को प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही 2800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना अधिक है। इसके अलावा राज्य के अन्य पर्वतीय इलाकों में भी बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी के संकेत हैं। मौसम विभाग ने पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल और देहरादून जनपद के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। वहीं Haridwar और Udham Singh Nagar जिलों में आज भी मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, सुबह और देर रात के समय हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना बनी हुई है।

तापमान की स्थिति

बीते मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं ऊधमसिंह नगर में अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 2.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।