रुद्रपुर: प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी और ऊधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा के बीच रुद्रपुर में एक निजी कार्यक्रम के दौरान मुलाकात हुई। यह मुलाकात सामान्य औपचारिकता से कहीं आगे बढ़ते हुए दो घंटे से अधिक समय तक चली, जिसमें फिटनेस, जीवनशैली और विभिन्न विषयों पर खुलकर बातचीत हुई।
Actor Manoj Bajpayee arrived in Rudrapur.
बीते गुरुवार देर रात अभिनेता मनोज बाजपेयी रुद्रपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से भी शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उनकी जिलाधिकारी (डीएम) से भी भेंट हुई। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने अभिनेता के साथ सेल्फी लेकर इस खास पल को कैमरे में कैद किया। निजी कार्यक्रम में मौजूद एसएसपी मणिकांत मिश्रा और अभिनेता मनोज बाजपेयी ने काफी समय एक साथ बिताया। दोनों ने ही एक-दूसरे की फिटनेस की जमकर तारीफ की। बातचीत के दौरान मनोज बाजपेयी, एसएसपी मणिकांत मिश्रा की फिटनेस से काफी प्रभावित नजर आए।
टनेस और अनुशासित दिनचर्या
जब बातचीत फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल पर पहुंची, तो एक रोचक जानकारी सामने आई। अभिनेता मनोज बाजपेयी ने बताया कि वह रात का खाना नहीं खाते, जिसे वह अपनी फिटनेस और अनुशासित दिनचर्या का अहम हिस्सा मानते हैं। इस विषय पर दोनों के बीच स्वास्थ्य और जीवनशैली को लेकर गहन चर्चा हुई। निजी कार्यक्रम के समापन के बाद अभिनेता मनोज बाजपेयी रुद्रपुर से अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हो गए। उनकी इस अनौपचारिक लेकिन खास मुलाकात को लेकर कार्यक्रम में मौजूद लोग काफी उत्साहित नजर आए।