पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पैतृक क्षेत्र में लोगों से आत्मीय मुलाकात की। गांव पहुंचने पर बच्चों ने गीत गाकर और विशेष अंदाज में उनका स्वागत किया, जिससे माहौल भावनात्मक और उत्साहपूर्ण हो गया।
CM Yogi Adityanath reached his ancestral village
बीते शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे। तीनों नेताओं का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया। जिसके बाद शुक्रवार को ही सीएम योगी आदित्यनाथ पौड़ी गढ़वाल के लिए रवाना हुए।