देहरादून: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने आज मंगलवार को राज्य के 8 जिलों में पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है।
Uttarakhand Weather Update 10 February 2026
उत्तराखंड में फरवरी की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। 10 फरवरी 2026 को प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में ठंड बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी और निचले इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। आज राजधानी देहरादून समेत हरिद्वार, उधम सिंह नगर और नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों में सुबह और रात के समय ठंड बढ़ सकती है। दिन में हल्की धूप निकलने से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान का 6 से 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
मौसम का पूर्वनुमान
मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार 10 फ़रवरी को उत्तराखंड के 8 जिलों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। आज प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और अल्मोड़ा में बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में 3000 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। इन 8 जिलों में से आज पश्चिमी विक्षोभ का असर मुख्य रूप से तीन जिलों पर पड़ेगा तो वहीं 5 जिलों पर बहुत हल्के से हल्का प्रभाव रहने वाला है। राजधानी देहरादून में आज पिछले कुछ दिनों से धूप में तप रहा है लेकिन वहां बादल छाए रह रहेंगे और हल्की बौछारें भी पड़ सकती हैं। आज चारधाम की चोटियों के साथ देहरादून के ऊंचाई वाले इलाकों जैसे चकराता आदि और नैनीताल अल्मोड़ा की ऊंची पहाड़ियों पर हल्की बर्फ गिरने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
किसानों और पर्यटकों के लिए चेतावनी
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 11–12 फरवरी के बाद मौसम में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि सुबह और रात की ठंड अभी बनी रहेगी। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे बारिश और पाले से फसलों को बचाने के उपाय करें। वहीं पहाड़ी इलाकों की यात्रा करने वाले लोगों को आवश्यक सावधानी बरतने, गर्म कपड़े पहनने और मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।