उत्तराखंड देहरादूनITBP jawan commits suicide in Mussoorie

उत्तराखंड: मसूरी में ITBP जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पहले भी किया था प्रयास

मसूरी में पिथौरागढ़ यूनिट के ITBP कांस्टेबल चेतराम मीणा (38) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दो महीने पहले ही जवान मसूरी ड्यूटी पर आया था। शव को अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ITBP jawan commits suicide: ITBP jawan commits suicide in Mussoorie
Image: ITBP jawan commits suicide in Mussoorie (Source: Social Media)

देहरादून: मसूरी से एक दुखद खबर सामने आई है। आईटीबीपी में तैनात पिथौरागढ़ यूनिट का जवान चेतराम मीणा (38) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जवान दो महीने पहले ही पिथौरागढ़ से मसूरी ड्यूटी पर आया था।

ITBP jawan commits suicide in Mussoorie

जानकारी के अनुसार, यूनिट 14 पिथौरागढ़ पर तैनात कांस्टेबल चेतराम मीणा पुत्र राम फल मीणा, निवासी ग्राम भौबता, पोस्ट बसवा, जिला दौसा, राजस्थान ने कमरे की खिड़की के कुंडे में नायलॉन की रस्सी से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वीडियोग्राफी कर शव को उतारकर अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि जवान ने जुलाई 2025 में भी पिथौरागढ़ में आत्महत्या का प्रयास किया था, जिससे मानसिक परेशानी की आशंका जताई जा रही है।

दो महीने पहले ही ड्यूटी पर आया था जवान

सूत्रों के अनुसार चेतराम मीणा दो महीने पहले ही पिथौरागढ़ से मसूरी ड्यूटी पर आया था। घटना के बाद ITBP उच्च अधिकारी और स्थानीय प्रशासन ने पूरी जांच शुरू कर दी है।
इस घटना से यह बात सामने आती है कि सुरक्षा बलों में तैनात जवानों के मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। पहले के आत्महत्या प्रयास से भी यह स्पष्ट होता है कि जवान लंबे समय से मानसिक परेशानी से जूझ रहा था।