उत्तराखंड देहरादूनWoman Caf Owner Assaulted in Dehradun

देहरादून में महिला कैफे संचालक से बदसलूकी, उधार सिगरेट न देने पर दरिंदे युवकों ने फाड़े कपड़े

देहरादून के झाझरा क्षेत्र में मांडूवाला-डूंगा रोड स्थित कैफे में महिला संचालिका से बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है। उधार सिगरेट देने से इनकार करने पर युवकों ने कपड़े फाड़े और ग्राहकों पर लोहे की रॉड से हमला किया। प्रेमनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज

Woman café owner assault: Woman Caf  Owner Assaulted in Dehradun
Image: Woman Caf Owner Assaulted in Dehradun (Source: Social Media)

देहरादून: मांडूवाला-डूंगा रोड स्थित एक कैफे में देर रात महिला संचालिका के साथ छेड़छाड़, गाली-गलौज और मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। आरोप है कि शराब के नशे में धुत युवकों ने उधार में सिगरेट-तंबाकू देने से इनकार करने पर महिला के कपड़े फाड़ दिए और बीच-बचाव करने आए ग्राहकों पर भी हमला कर दिया। प्रेमनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Woman Café Owner Assaulted in Dehradun

पीड़िता अंजली, जो मांडूवाला-डूंगा रोड पर कैफे संचालित करती हैं, ने झाझरा चौकी में दी तहरीर में बताया कि 28 जनवरी की रात करीब 11 बजे कुछ युवक कार से कैफे पर पहुंचे। उन्होंने सिगरेट-तंबाकू उधार मांगा। मना करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और महिला के साथ बदसलूकी करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए। घटना से कैफे में अफरा-तफरी मच गई। बाहर मौजूद ग्राहकों ने विरोध किया तो आरोपित युवकों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी।

लोहे की रॉड से ग्राहक पर हमला

शिकायत के अनुसार एक युवक ने पीछे से लोहे की रॉड से एक ग्राहक के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर से काफी खून बहने लगा। स्थिति बिगड़ते देख अंजली ने खुद को और ग्राहकों को कैफे के अंदर बंद कर लिया और तुरंत 112 पर पुलिस को सूचना दी। बताया गया है कि जाते समय आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी और कहा कि यदि पुलिस में शिकायत की गई तो अंजाम बुरा होगा।

आए दिन उधार मांगते थे आरोपी

पीड़िता का आरोप है कि नामजद युवक अक्सर शराब के नशे में कैफे पर आते हैं और उधार मांगते हैं। मना करने पर गाली-गलौज और धमकी देते हैं। इससे उन्हें अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर खतरा महसूस हो रहा है। शिकायत में निखिल, सुरजीत, सूरज, लक्ष्मीचंद समेत 8 से 10 अज्ञात युवकों को आरोपी बनाया गया है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू

प्रेमनगर थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपितों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।