उत्तराखंड कोटद्वारStepfather and mother arrested for raping a minor girl

गढ़वाल: सौतेले पिता ने बच्ची से किया दुष्कर्म, कलयुगी मां भी गिरफ्तार..जांच में चौंकाने वाले खुलासे

उत्तराखंड के कोटद्वार में 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पहले सौतेले पिता को गिरफ्तार किया गया था, अब जांच में जन्मदात्री मां की संलिप्तता सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

minor Girl rape case: Stepfather and mother arrested for raping a minor girl
Image: Stepfather and mother arrested for raping a minor girl (Source: Social Media)

कोटद्वार: उत्तराखंड के कोटद्वार में 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पहले जहां पुलिस ने पीड़िता के सौतेले पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, वहीं अब जांच में जन्मदात्री मां की संलिप्तता सामने आने के बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी सौतेले पिता पर BNS की धारा 65(1), 75(2) और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Stepfather and mother arrested for raping a minor girl

पुलिस के अनुसार 6 फरवरी 2026 को एक महिला ने कोटद्वार कोतवाली में अपनी 13 वर्षीय बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोपी कोई और नहीं, बल्कि उसका सौतेला पिता ही निकला। पुलिस ने बिना देरी किए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1) और 75(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अलावा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत भी कार्रवाई की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विस्तृत विवेचना शुरू की।

जांच में मां की भूमिका भी आई सामने

विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों से यह सामने आया कि अपराध में बालिका की मां की भी भूमिका हो सकती है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने मां को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
सीओ कोटद्वार निहारिका सेमवाल ने बताया कि बालिका ने अपने सौतेले पिता पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। प्रारंभिक जांच में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। आगे की जांच में मां की संलिप्तता भी स्पष्ट हुई, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी की गई।

पुलिस कर रही है गहन जांच

पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच की जा रही है और अन्य संभावित पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। यह मामला न केवल कानून-व्यवस्था बल्कि सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारियों पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करता है।