उत्तराखंड देहरादूनPramendra Dobal takes charge as the new SSP of Dehradun

देहरादून के नए SSP प्रमेंद्र डोबाल ने संभाला पदभार, कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर फोकस

देहरादून के नए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने पदभार संभालते ही कानून व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और महिला सुरक्षा को प्राथमिकता बताया। उन्होंने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सत्यापन अभियान तेज करने की घोषणा की।

Dehradun SSP Pramendra Dobal: Pramendra Dobal takes charge as the new SSP of Dehradun
Image: Pramendra Dobal takes charge as the new SSP of Dehradun (Source: Social Media)

देहरादून: देहरादून के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र डोबाल ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है। पद संभालते ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि जिले में कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और महिला सुरक्षा उनकी शीर्ष प्राथमिकताएं रहेंगी।

Pramendra Dobal takes charge as the new SSP of Dehradun

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी तरह की अफवाह, भड़काऊ गतिविधि या माहौल खराब करने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।

ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की तैयारी

देहरादून में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए एसएसपी ने यातायात प्रबंधन को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने संकेत दिए कि ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे और नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

महिला सुरक्षा पर विशेष जोर

महिला सुरक्षा को लेकर भी एसएसपी डोबाल ने सख्त रुख अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े अपराधों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की निगरानी बढ़ाई जाएगी।

सत्यापन अभियान होगा तेज

एसएसपी डोबाल ने कहा कि उत्तराखंड में लोकतांत्रिक बदलाव हुए हैं और कई बार त्रुटिवश या लापरवाही के कारण अपराधी प्रवृत्ति के लोग बच निकलते हैं। इसे रोकने के लिए सत्यापन अभियान को और तेज किया जाएगा। किरायेदार, बाहरी व्यक्तियों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी।

अपराधियों को नहीं मिलेगी राहत

उन्होंने दोहराया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की कार्यशैली को और अधिक सक्रिय और पारदर्शी बनाया जाएगा, ताकि आम जनता को सुरक्षा का भरोसा मिल सके।