उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand to chase 736 runs against Karnataka in Ranji Trophy 2026 semi final

Ranji Trophy 2026: 736 रन के सामने उत्तराखंड की परीक्षा, फॉलोऑन होगा या बनेगा इतिहास? चरम पर रोमांच

रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के तीसरे दिन उत्तराखंड की हालत बेहद नाजुक नजर आ रही है। कर्नाटक ने पहली पारी में विशाल 736 रन बनाए, जिसके जवाब में खबर लिखे जाने तक उत्तराखंड के 23.3 ओवर में 47 रनों में 2 विकेट गिर चुके हैं।

Ranji Trophy 2026: Uttarakhand to chase 736 runs against Karnataka in Ranji Trophy 2026 semi final
Image: Uttarakhand to chase 736 runs against Karnataka in Ranji Trophy 2026 semi final (Source: Social Media)

देहरादून: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में कर्नाटक ने उत्तराखंड के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा कर दिया है। तीसरे दिन कर्नाटक की पहली पारी 736 रन पर सिमटने के बाद उत्तराखंड दबाव में नजर आया। जवाब में खबर लिखे जाने तक उत्तराखंड के 23.3 ओवर में 47 रनों में 2 विकेट गिर चुके हैं, और फॉलो-ऑन का खतरा साफ दिख रहा है।

Uttarakhand to chase 736 runs against Karnataka in Ranji Trophy 2026 semi final

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में चल रहे रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल का आज तीसरा दिन है। मुकाबला उत्तराखंड और कर्नाटक के बीच खेला जा रहा है। उत्तराखंड के गेंदबाजों की 195 ओवर की मैराथन गेंदबाजी के बाद कर्नाटक की टीम पहली पारी में 736 रन पर ऑलआउट हुई। कर्नाटक की ओर से कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने शानदार दोहरा शतक जड़ा। इसके अलावा केएल राहुल और समरन ने शतक जमाए। करुण नायर, कृतिख कृष्णा और विद्याधर पाटिल ने अहम अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

उत्तराखंड के गेंदबाजों का संघर्ष

उत्तराखंड की ओर से आदित्य रावत ने 154 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि मयंक मिश्रा को 173 रन देकर 3 विकेट मिले। अभय नेगी, अवनीश सुधा और लक्ष्य रायचंदानी को 1-1 सफलता मिली। खास बात यह रही कि स्टार स्पिनर मयंक मिश्रा को शुरुआती 38 ओवरों में एक भी विकेट नहीं मिला था, हालांकि बाद में उन्होंने वापसी की।

उत्तराखंड की पहली पारी: फॉलोऑन का साया

736 रन के जवाब में उत्तराखंड की शुरुआत बेहद खराब रही। पांचवें ओवर में ही प्रशांत चोपड़ा सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें विद्याधर पाटिल ने पवेलियन भेजा। खबर लिखे जाने तक उत्तराखंड के 23.3 ओवर में 47 रनों में 2 विकेट गिर चुके हैं। क्रीज पर इस समय अवनीश सुधा और भूपेन लालवानी मौजूद हैं।

फॉलोऑन से बचने की जंग

उत्तराखंड को फॉलोऑन से बचने के लिए कुल 518 रन बनाने होंगे। इतने बड़े लक्ष्य के सामने टीम की बल्लेबाजी की असली परीक्षा अब शुरू हो चुकी है। अगर जल्दी विकेट गिरते हैं तो मैच पूरी तरह कर्नाटक के पक्ष में जा सकता है।
अब देखने वाली बात होगी कि उत्तराखंड की युवा बल्लेबाजी इस दबाव में कैसा प्रदर्शन करती है और क्या टीम फॉलोऑन से बचने में सफल हो पाती है या नहीं।