उत्तराखंड रुद्रप्रयागRudraprayag District Court again receives threatening email

रुद्रप्रयाग जिला न्यायालय को फिर धमकी भरा ईमेल, कौन फैला रहा डर? जांच में जुटी एजेंसियां

रुद्रप्रयाग जिला एवं सत्र न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा फेक ईमेल मिला। पुलिस ने कोर्ट परिसर खाली कर डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता और ड्रोन से सर्च ऑपरेशन चलाया। जांच जारी।

Rudraprayag Court Bomb Threat: Rudraprayag District Court again receives threatening email
Image: Rudraprayag District Court again receives threatening email (Source: Social Media)

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में बृहस्पतिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जिला एवं सत्र न्यायालय रुद्रप्रयाग को बम से उड़ाने की धमकी भरा फेक ईमेल प्राप्त हुआ। यह धमकी अज्ञात स्रोत से कोर्ट की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजी गई थी। धमकी की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमा अलर्ट मोड में आ गए। सुरक्षा के मद्देनज़र तत्काल न्यायालय के परिसर को खाली कराया गया।

Rudraprayag District Court again receives threatening email

मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग आवश्यक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही अभिसूचना इकाई, बम निरोधक दस्ता, श्वान दल, एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग और ड्रोन टीम को भी तैनात किया गया। पूरे न्यायालय के परिसर में मेटल डिटेक्टर और आधुनिक उपकरणों से गहन तलाशी अभियान चलाया गया। करीब कई घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

पहले भी मिल चुका है धमकी भरा मेल

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिला एवं सत्र न्यायालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर दूसरी बार धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ है। हालांकि जांच के दौरान अब तक किसी तरह का विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई है।

पुलिस ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धमकी भरे ईमेल भेजकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साइबर टीम ईमेल के स्रोत और भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है। सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल न्यायालय परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई है।