उत्तराखंड टिहरी गढ़वालThree Arrested for Bike Theft After Running Out of Fuel

तुंगनाथ घूमने आए यूपी के तीन युवक, देवप्रयाग में पेट्रोल खत्म हुआ.. बाइक चुराकर भाग गए

देवप्रयाग में तुंगनाथ-चोपता घूमने आए बागपत के तीन छात्रों ने पेट्रोल खत्म होने पर बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने CCTV की मदद से तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Devprayag bike theft: Three Arrested for Bike Theft After Running Out of Fuel
Image: Three Arrested for Bike Theft After Running Out of Fuel (Source: Social Media)

टिहरी गढ़वाल: घूमने आए उत्तर प्रदेश के तीन छात्रों ने देवप्रयाग में पेट्रोल खत्म होने के बाद एक खड़ी बाइक चोरी कर ली। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Three Arrested for Bike Theft After Running Out of Fuel

उत्तराखंड की प्रसिद्ध तीर्थनगरी देवप्रयाग में बाइक चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने तीन छात्रों को बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है, जो उत्तर प्रदेश से आए थे, तुंगनाथ मंदिर और चोपता घूमने निकले थे। लौटते समय उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। इसके बाद उन्होंने रास्ते में खड़ी एक बाइक से तेल निकालने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। तेल न निकल पाने पर तीनों युवकों ने पूरी बाइक ही चोरी करने का फैसला कर लिया।

CCTV में कैद हुई चोरी की पूरी वारदात

यह घटना राजमार्ग स्थित बछेलीखाल में हुई। दुकानदार की दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। पीड़ित सुल्तान सिंह ने CCTV फुटेज में तीन युवकों को बाइक ले जाते हुए देखा और तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच के बाद पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान हल्दुपूठ तोक क्षेत्र से तीनों युवकों को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्जुन शर्मा, उज्जवल पंवार, प्रशांत पंवार (तीनों आरोपी बागपत जिले के निवासी) के रूप में हुई और तीनों की उम्र लगभग 19 वर्ष है।

कोर्ट में पेशी, न्यायिक हिरासत में

पुलिस ने तीनों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया। अदालत ने सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की त्वरित जांच और CCTV फुटेज की मदद से यह चोरी जल्द सुलझा ली गई। घटना ने एक बार फिर पर्यटन क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने पर्यटकों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सावधानी बरतें और किसी भी तरह के अवैध कार्य से दूर रहें।