उत्तराखंड खटीमाNephew Arrested for Killing Aunt Over Money

उत्तराखंड: 60 CCTV कैमरों ने खोला राज, वृद्धा हत्याकांड में भतीजा निकला कातिल

खटीमा में वृद्ध महिला जानकी चंद की हत्या का पुलिस ने 72 घंटों में खुलासा किया। 60–70 CCTV फुटेज की जांच के बाद भतीजे रवि चंद को झनकट से गिरफ्तार किया गया। हत्या लूट के इरादे से की गई थी।

Nephew Killed Aunt: Nephew Arrested for Killing Aunt Over Money
Image: Nephew Arrested for Killing Aunt Over Money (Source: Social Media)

खटीमा: खटीमा में 18 फरवरी की रात हुई वृद्धा जानकी चंद की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गहन जांच और 60–70 CCTV कैमरों की फुटेज के विश्लेषण के बाद मृतका के भतीजे रवि चंद को झनकट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पैसों के लालच में इस वारदात को अंजाम दिया था।

Nephew Arrested for Killing Aunt Over Money

ऊधम सिंह नगर के खटीमा में 18 फरवरी की देर रात डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि सितारगंज रोड स्थित देवभूमि धर्मशाला कॉलोनी में एक मकान के अंदर वृद्ध महिला श्रीमती जानकी चंद का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया।

फील्ड यूनिट ने जुटाए अहम सबूत

घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। फील्ड यूनिट और आरएफएसएल कुमाऊं की टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट, खून के नमूने और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। मृतका के पुत्र की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

गठित हुई विशेष टीमें

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कई विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों ने आसपास के इलाकों में गहन सुरागरसी शुरू की। इस दौरान लगभग 60 से 70 CCTV कैमरों की फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान मृतका के भतीजे रवि चंद पर पुलिस का शक गहराया।

CCTV से खुला राज, भतीजा निकला आरोपी

रवि चंद पुत्र स्व. जगदीश चंद, निवासी आदर्श कॉलोनी, डिग्री कॉलेज रोड, खटीमा उम्र: 33 वर्ष लगातार फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस के रडार पर आया। इसके बाद 21 फरवरी 2026 को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को झनकट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह हरियाणा के नांगल कस्बे में एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था।

पैसों के लालच में की थी हत्या

आरोपी ने पुलिस को बताया कि 17 फरवरी की शाम वह पैसों की ज़रूरत के चलते अपनी ताई के घर पहुंचा। आरोपी मुंह पर मफलर बांधकर घर में दाखिल हुआ और उसने साथ में खाना खाने के बाद मौका पाकर गला दबाया। संघर्ष के दौरान वृद्धा गिर गई और खून बहने लगा। इसके बाद अलमारी से पर्स निकालकर आरोपी फरार हो गया। इसके बाद उसने शक से बचने के लिए बाहर ग्रिल पर ताला लगा दिया। यह पूरी वारदात लूट के इरादे से की गई थी।

माल बरामदगी की कार्रवाई जारी

पुलिस अब आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए नकदी और सामान की बरामदगी की कार्रवाई कर रही है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। 72 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करना पुलिस की सक्रियता को दर्शाता है।