उत्तराखंड रुड़कीDubai Money Transfer Case Investigation in Uttarakhand

Uttarakhand News: दुबई से खाते में आया करोड़ों का काला धन, उत्तराखंड के 11 लोगों पर FIR दर्ज

दुबई से भारतीय बैंक खातों में 2.25 करोड़ रुपये आने के मामले में झबरेड़ा थाना पुलिस ने सोनू मलिक समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बेनामी संपत्ति और आपराधिक षड्यंत्र की आशंका।

Dubai Money Transfer Case: Dubai Money Transfer Case Investigation in Uttarakhand
Image: Dubai Money Transfer Case Investigation in Uttarakhand (Source: Social Media)

रुड़की: दुबई से भारतीय खातों में 2.25 करोड़ रुपये ट्रांसफर होने के बाद झबरेड़ा थाना पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस दुबई कनेक्शन और बैंक ट्रांजैक्शन की गहन जांच कर रही है।

Dubai Money Transfer Case Investigation in Uttarakhand

भारतीय बैंक खातों में दुबई से करीब 2 करोड़ 25 लाख रुपये (सवा दो करोड़) आने की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। झबरेड़ा थाने में उप निरीक्षक रविन्द्र कुमार की शिकायत पर मुख्य आरोपी सोनू मलिक समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को आशंका है कि संगठित गिरोह बनाकर खातों में बैनामी धन जमा किया गया, जिससे अवैध संपत्ति अर्जित की जा सकती है।

मुख्य आरोपी कभी नहीं गया विदेश

मुख्य आरोपी सोनू मलिक निवासी कोटवाल आलमपुर, थाना झबरेड़ा है। पूछताछ में उसने बताया कि वह मूल रूप से ग्राम चौंदाहेड़ी, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर का रहने वाला है। सोनू के मुताबिक वह कभी विदेश नहीं गया। दो माह पहले उसके खाते में 5-6 लाख रुपये आए। इसके बाद झबरेड़ा स्थित दूसरे खाते में भी 5-6 लाख रुपये ट्रांसफर हुए। उसने बताया कि उसके साले शाहरूख ने खाता नंबर लेकर कहा था कि कुछ रकम आएगी, जिसमें से कमीशन काटकर इकराम या उसके बताए व्यक्ति को दे देना।

दुबई कनेक्शन कैसे जुड़ा?

आरोपी सोनू की साली की शादी इकराम पुत्र इकबाल से हुई है, जो सहारनपुर का निवासी है। इकराम का भाई इमरान दुबई में रहता है और इकराम भी पहले दुबई में रह चुका है। पुलिस को शक है कि दुबई से यह रकम सुनियोजित तरीके से अलग-अलग खातों में भेजी गई।

किन-किन खातों में आई रकम?

सोनू मलिक के खाते में 5-6 लाख रुपये
मोनू मलिक के खाते में 15-16 लाख रुपये
परिवार के अन्य सदस्यों के खातों में भी लाखों रुपये
कुल मिलाकर करीब 2.25 करोड़ रुपये
पुलिस के अनुसार, अन्य लोगों के खातों में भी संदिग्ध ट्रांजैक्शन हुई है। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है।

इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सोनू मलिक, मोनू मलिक (कोटवाल आलमपुर, थाना झबरेड़ा)
तालिब, एहसान (भगतोवाली, थाना झबरेड़ा)
शहजाद (ग्राम कुमराड़ी, थाना कोतवाली मंगलौर)
कार्तिक शर्मा (नेहरूग्राम, देहरादून)
शाहरूख, इमरान, इकराम (मोहल्ला खाताखेड़ी, थाना मंडी, सहारनपुर)
शौकीन उर्फ वसीम (ग्राम तांशीपुर, थाना कोतवाली)
एक अज्ञात व्यक्ति