उत्तराखंड नैनीतालwithout OTP money disappeared from the account

उत्तराखंड: एक क्लिक और कंगाल हुई महिला, बिना OTP खाते से गायब हुई रकम..आप भी सावधान रहिये

एक महिला का बैंक खाता सिर्फ मोबाइल पर आये हुए मेसेज में दिए लिंक पर क्लिक करने के कारण खाली हो गया और करीब साढ़े तीन लाख से अधिक रुपये गायब हो गए। आप भी साइबर चोरों से सावधान रहिये..

One click bank account empty: without OTP money disappeared from the account
Image: without OTP money disappeared from the account (Source: Social Media)

नैनीताल: एक चौंकाने वाला साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें एक स्थानीय महिला का बैंक खाता सिर्फ एक लिंक पर क्लिक करने के कारण खाली हो गया और करीब ₹3,50,000 से अधिक रुपये गायब हो गए। पीड़ित महिला ने इस घटना के बाद हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।

without OTP money disappeared from the account

घटना आनंद बाग क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के साथ हुई, जिसका खाता PNB (पंजाब नेशनल बैंक) की द्वारका शाखा में था। महिला के मोबाइल पर किसी ने फोन कर खुद को बैंक कर्मचारी बताया और खाता सत्यापन के लिए आवश्यक बताते हुए एक लिंक भेज दिया। चूँकि यह लिंक बैंक से जुड़ा लग रहा था, इसलिए महिला ने उस पर क्लिक कर दिया।

बिना OTP रकम गायब

महिला का कहना है कि उसने न तो किसी के साथ OTP साझा किया और न ही कोई गोपनीय बैंक विवरण दिया। बावजूद इसके, लिंक पर क्लिक करते ही उसके मोबाइल पर बैंक लेनदेन के मैसेज आने लगे। कुछ ही मिनटों में खाते से लगातार कई लेनदेन होते गए और करीब ₹3,50,000+ की रकम अनजान खातों में ट्रांसफर कर दी गई। जब महिला ने बैलेंस चेक किया, तो खाता लगभग खाली मिला। तब उन्हें एहसास हुआ कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने हल्द्वानी कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

साइबर सेल की जांच शुरू

पुलिस ने घटना के बारे में जांच शुरू कर दी है। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि पहले जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी, और बाद में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ मामला पक्का किया गया है। पुलिस अब फोन कॉल रिकॉर्ड, मोबाइल नंबर ट्रेकिंग, बैंक ट्रांजैक्शन ट्रेल, और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है, साथ ही साइबर सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास जारी है।

आप भी सावधान रहिये

पुलिस ने जनता से चेतावनी दी है कि किसी भी अनजान लिंक पर कभी भी क्लिक न करें, चाहे वह बैंक या किसी सरकारी संस्था का नाम लेकर क्यों न भेजा गया हो। बैंक कभी भी फोन या मैसेज के जरिए खाता सत्यापन के लिए लिंक नहीं भेजते हैं। सतर्कता ही ऐसे साइबर अपराधों से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है।