रुद्रपुर: उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के Rudrapur में रविवार रात एक महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता किच्छा रोड क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है। महिला रविवार शाम Gandhi Park में आयोजित सरस मेला देखने अपने देवर के साथ गई थी।
Woman gang-raped at gunpoint in Rudrapur
बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे के बाद महिला अपने देवर और उसके एक दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रही थी। बाइक देवर का दोस्त चला रहा था। उनके पीछे मोहल्ले के दो अन्य युवक दूसरी बाइक पर चल रहे थे। त्रिशूल चौक से जाने के बजाय वे किच्छा बाईपास की ओर एफएसएल रोड से निकल गए। महिला ने रास्ता बदलने पर आपत्ति जताई, लेकिन देवर ने भरोसा दिलाया कि चिंता की कोई बात नहीं है। लेकिन कुछ ही दूरी पर उन्होंने अंधेरे इलाके में बाइक रोक दी।
देवर की पिटाई कर भगाया
आरोप है कि वहां पहुंचते ही युवकों ने महिला के देवर के साथ मारपीट शुरू कर दी। पिटाई के बाद देवर वहां से भाग गया। इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर तमंचे के बल पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को पूरी जानकारी दी।
पुलिस ने शुरू की जांच
सोमवार को पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सिटी सीओ Prashant Kumar ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटा रही है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि तथ्यों की पुष्टि के बाद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें: