उत्तराखंड ऋषिकेशIG Anant Kumar Takwale Official Car Accident Near Rishikesh

ऋषिकेश: सात मोड़ पर IG की कार को मारी टक्कर, चालक बोला ‘नींद आ गई थी’

ऋषिकेश थाना क्षेत्र के सात मोड़ के पास पुलिस महानिरीक्षक अनंत कुमार ताकवाले की सरकारी गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। चालक ने नींद आने की वजह से नियंत्रण खोने की बात कही। किसी को चोट नहीं आई।

IG Anant Kumar Takwale: IG Anant Kumar Takwale Official Car Accident Near Rishikesh
Image: IG Anant Kumar Takwale Official Car Accident Near Rishikesh (Source: Social Media)

ऋषिकेश: ऋषिकेश थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार शाम सात मोड़ के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) Anant Kumar Takwale की सरकारी कार को सामने से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आईजी की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में आईजी समेत किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई।

IG Anant Kumar Takwale Official Car Accident Near Rishikesh

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को Police Training College Narendra Nagar में प्रशिक्षु उपाधीक्षकों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया था। समारोह में शामिल होने के बाद आईजी अनंत कुमार ताकवाले देहरादून लौट रहे थे। इसी दौरान सात मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

चालक ने मानी अपनी गलती

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। ऋषिकेश के सीओ Neeraj Semwal ने बताया कि देहरादून की ओर से आ रहे कार चालक ने अपनी गलती स्वीकार की है। चालक के अनुसार, उसे अचानक नींद की झपकी आ गई थी, जिससे वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और आईजी की कार से टकरा गया। टक्कर में दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

पुलिस ने दोनों गाड़ियां थाने पहुंचाईं

घटना के बाद आईजी की क्षतिग्रस्त कार को रानीपोखरी थाने ले जाया गया, जबकि टक्कर मारने वाली कार को कोतवाली ऋषिकेश में खड़ा कराया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।