उत्तराखंड देहरादूनDehradun Policeman Breaks Fast to Save Life

वेलडन देहरादून पुलिस: रोजा तोड़कर हेड कांस्टेबल ने बचाई महिला की जान

देहरादून में रमजान के दौरान हेड कांस्टेबल इमरान अली ने रोजा तोड़कर रक्तदान किया और उत्तरकाशी की महिला की जान बचाई। दून पुलिस की मानवता की मिसाल।

Breaks Fast to Save: Dehradun Policeman Breaks Fast to Save Life
Image: Dehradun Policeman Breaks Fast to Save Life (Source: Social Media)

देहरादून: एक मानवता को छू लेने वाली एक प्रेरक खबर सामने आई है। दून पुलिस के हेड कांस्टेबल इमरान अली ने रमजान के पवित्र महीने में रोजा तोड़कर एक गंभीर महिला की जान बचाई और समाज के सामने सेवा और संवेदना का अद्भुत उदाहरण पेश किया।

Dehradun Policeman Breaks Fast to Save Life

पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल इमरान अली ने गंभीर हालत में भर्ती एक महिला की जान बचाने के लिए अपना रोजा तोड़कर रक्तदान किया। महिला उत्तरकाशी की निवासी है और जॉलीग्रांट अस्पताल में उपचाराधीन थीं।

मानवता की जीत

बताते चलें कि 23 फरवरी को इमरान अली को व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए सूचना मिली कि उत्तरकाशी निवासी एक व्यक्ति की पत्नी को तत्काल रक्त की जरूरत है। रमजान के दौरान रोजा रखे होने के बावजूद इमरान अली ने बिना किसी देरी के जॉलीग्रांट अस्पताल पहुंचकर अपना रोजा खोला और महिला को रक्तदान किया। इस नेक कार्य से महिला के परिजन भाव-विभोर हो गए।
ये है हमारे देश की गंगा जमुनी तहजीब की एक और मिसाल, जिसे मटियामेट करने वाले राजनेताओं को हर बार ऐसी सुखद घटनाएं आईना दिखाती हैं।