उत्तराखंड हल्द्वानीLegends League Cricket to Begin from March 11 at Gaulapar Stadium

उत्तराखंड: मार्च में इस दिन से शुरू होगा क्रिकेट का नया रोमांच, रैना-कार्तिक समेत खेलेंगे कई बड़े दिग्गज

गौलापार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 11 मार्च से लेजेंड्स लीग क्रिकेट का आयोजन होगा, जिसमें सुरेश रैना समेत कई दिग्गज खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। तीन हाई-प्रोफाइल मुकाबलों के टिकट 499 रुपये रखे गए हैं और लीग का प्रसारण 100 से अधिक देशों में होगा।

Legends League Cricket: Legends League Cricket to Begin from March 11 at Gaulapar Stadium
Image: Legends League Cricket to Begin from March 11 at Gaulapar Stadium (Source: Social Media)

हल्द्वानी: गौलापार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ईवीसीएल लीग रद्द होने के बाद अब 11 मार्च से तीन दिवसीय लेजेंड्स लीग क्रिकेट का आयोजन किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में क्रिकेट जगत के कई दिग्गज एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे।

Legends League Cricket to Begin from March 11 at Gaulapar Stadium

लेजेंड्स लीग में भारतीय क्रिकेट के पूर्व सितारे सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, इरफान पठान और एस. श्रीसंत सहित कई दिग्गज खिलाड़ी मैदान पर चौके-छक्के लगाते दिखाई देंगे। नैनीताल रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में लीग के को-फाउंडर रमन रहेजा ने बताया कि शुरुआती चरण में 11 देशों के क्रिकेट लीजेंड्स हिस्सा लेंगे। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों में कार्लोस ब्रैथवेट, थिसारा परेरा और असगर अफगान शामिल होंगे।

कब होंगे मुकाबले?

हल्द्वानी के गौलापार स्थित स्टेडियम में 11 मार्च, 12 मार्च और 14 मार्च को तीन हाई-प्रोफाइल मैच खेले जाएंगे। यह सीजन का शुरुआती चरण होगा, जिसके बाद देश के चार अन्य शहरों में 16 और मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

100+ देशों में लाइव प्रसारण

लीग का लाइव प्रसारण दुनिया के 100 से अधिक देशों में किया जाएगा। आयोजकों का दावा है कि यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ी दर्शक संख्या को आकर्षित करेगा। दर्शकों के लिए टिकट की कीमत 499 रुपये निर्धारित की गई है।

प्रशासन से अनुमति की प्रक्रिया

ईवीसीएल लीग रद्द होने के बाद इस बार आयोजन से पहले पुलिस और प्रशासन से अनुमति लेने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। उप निदेशक खेल रशिका सिद्दीकी ने बताया कि आयोजनकर्ताओं को खेल विभाग के नियमों की जानकारी दे दी गई है और नियमानुसार अनुमति प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
हल्द्वानी के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह एक सुनहरा मौका है, जब वे अपने पसंदीदा पुराने सितारों को फिर से मैदान में खेलते देख सकेंगे। लेजेंड्स लीग क्रिकेट शहर में खेल उत्सव का माहौल बनाने जा रही है।