उत्तराखंड नैनीतालFemale tourist misconduct in Nainital

नैनीताल में महिला पर्यटक से दुष्कर्म का प्रयास, गलत नियत से रास्ता बदलकर लूट व मारपीट

ऐसे कैसे देवभूमि में होगा ‘अतिथि देवो भव:’ ? सरोवरनगरी आई महिला पर्यटक से दुष्कर्म का प्रयास.. गलत नियत से रास्ता बदलकर लूट व मारपीट का आरोपी चालक गिरफ्तार!

Female tourist misconduct: Female tourist misconduct in Nainital
Image: Female tourist misconduct in Nainital (Source: Social Media)

नैनीताल: ‘अतिथि देवो भव:’ के रूप में प्रसिद्ध देवभूमि शर्मसार हो गई। एक महिला पर्यटक दिल्ली से देहरादून होते हुए बस से हल्द्वानी पहुंची। हल्द्वानी से वह ऑटो द्वारा काठगोदाम आई और वहां से नैनीताल जाने के लिए एक टैक्सी हायर की और रात को काठगोदाम से नैनीताल के लिए प्रस्थान किया।

Female tourist misconduct in Nainital

रात्रि लगभग 01:30 बजे वल्दियाखान के पास टैक्सी चालक द्वारा वाहन को नैनीताल ले जाने की बजाय पटवाद्धांगर की सुनसान सड़क की ओर मोड़ दिया। महिला द्वारा विरोध करने पर चालक ने वाहन रोककर महिला के साथ बदतमीजी, मारपीट कर दुष्कर्म का प्रयास किया तथा उसका मोबाइल फोन लूट लिया, ताकि वह किसी को सूचना न दे सके। शुक्रवार को प्रातः स्थानीय लोगों की मदद से पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची घटनास्थल को सुरक्षित कर फॉरेंसिक टीम से निरीक्षण कराया गया तथा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना तल्लीताल पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

आरोपी गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी ने घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र को शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित करने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज सिंह नयाल के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी कैमरों, वाहन वैगनार एवं वाहन में लगे जीपीएस सिस्टम की सहायता से जांच करते हुए चालक दीपक सिंह बोरा पुत्र नंदन सिंह बोरा निवासी गुजरीड़ा फतेहपुर थाना मुखानी, नैनीताल को पाइंस-भवाली रोड से गिरफ्तार कर लिया।

लूट का सामान बरामद

आरोपी की निशानदेही पर पीड़िता का लूटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद किया गया तथा घटना में प्रयुक्त वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने इस घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस टीम ने शानदार काम करते हुए महज 10 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।