उत्तराखंड श्रीनगर गढ़वालEmergency Landing of Uttarakhand Governor Helicopter

ब्रेकिंग: उत्तराखंड राज्यपाल के हेलीकॉप्टर में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी, श्रीनगर में इमरजेंसी लैंडिंग

उत्तराखंड राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) के हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी समस्याएं सामने आईं, जिनसे पायलट की सूझबूझ से पार पा लिया गया..

governor helicopter emergency landing: Emergency Landing of Uttarakhand Governor Helicopter
Image: Emergency Landing of Uttarakhand Governor Helicopter (Source: Social Media)

श्रीनगर गढ़वाल: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) के हेलीकॉप्टर में उड़ान के दौरान अचानक तकनीकी खराबी आने से हड़कंप मच गया। स्थिति को देखते हुए पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को श्रीनगर स्थित जीवीके हेलीपैड पर सुरक्षित उतार दिया। राज्यपाल को सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत श्रीनगर के पुलिस गेस्ट हाउस ले जाया गया, जहां वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Emergency Landing of Uttarakhand Governor Helicopter

दरअसल, 9 मार्च से उत्तराखंड विधानसभा का सत्र भराड़ीसैंण में शुरू होना है। महामहिम हेली से गैरसैंण जा रहे थे और श्रीनगर के पास उनके हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। जानकारी के अनुसार उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी समस्याएं सामने आईं, जिसके बाद पायलट ने तुरंत सावधानी बरतते हुए आपातकालीन लैंडिंग का निर्णय लिया।

श्रीनगर जीवीके हेलीपैड पर इमरजेंसी लैंडिंग

स्थिति को देखते हुए हेलीकॉप्टर को श्रीनगर (गढ़वाल) स्थित जीवीके हेलीपैड पर सुरक्षित उतारा गया। पायलट की सतर्कता और त्वरित निर्णय के कारण किसी भी संभावित दुर्घटना को टाल दिया गया। हेलीकॉप्टर के उतरते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत राज्यपाल को श्रीनगर के पुलिस गेस्ट हाउस ले जाया गया, जहां वे पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

पायलट की सूझबूझ से टली बड़ी घटना

सूत्रों के अनुसार हेलीकॉप्टर में आई खराबी के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी टीम जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही अगली उड़ान या आगे की यात्रा को लेकर फैसला लिया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि समय रहते हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कर दी गई, जिससे किसी भी बड़ी दुर्घटना की संभावना समाप्त हो गई। इस घटना के बाद राज्यपाल के आगे के कार्यक्रम को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।