चमोली: उत्तराखंड विधानसभा के सत्र के पहले दिन गैरसैंण में राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण हो गया। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई, जो बाद में झड़प में बदल गई।
UKD protest on First Day of Uttarakhand Assembly Session in Gairsain
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के पास पहुंचने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और तीखी बहस की स्थिति बन गई, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।