श्रीनगर गढ़वाल: श्रीनगर गढ़वाल के ऐतिहासिक क्षेत्र देवलगढ़ से एक महत्वपूर्ण पुरातात्विक खोज सामने आई है। यहां स्थित एक प्राचीन गुफा की सफाई के दौरान कंगन और हड्डियों के अवशेष मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही पुरातत्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी अवशेषों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
Ancient Bracelets and Bone Remains Found in Devalgarh Cave
देवलगढ़ कभी गढ़वाल राजाओं की राजधानी रहा है और अपने समृद्ध इतिहास व धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। यहां भैरव गुफा, सिद्ध भैरव गुफा और नाथ सिद्धों की समाधियां मौजूद हैं, जो इस क्षेत्र को ऐतिहासिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास बनाती हैं।