उत्तराखंड उत्तरकाशीMassive Fire in Uttarkashi Village Leaves Several Homes Destroyed

उत्तरकाशी: फिटाड़ी गांव में भीषण अग्निकांड, 5 मंजिला भवन सहित कई मकान राख

उत्तरकाशी के फिटाड़ी गांव में भीषण आग लगने से 5 मंजिला भवन समेत कई मकान जलकर राख हो गए। इस हादसे में 8 परिवार बेघर हो गए, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।

Uttarkashi fire news: Massive Fire in Uttarkashi Village Leaves Several Homes Destroyed
Image: Massive Fire in Uttarkashi Village Leaves Several Homes Destroyed (Source: Social Media)

उत्तरकाशी: जनपद उत्तरकाशी के मोरी तहसील अंतर्गत फिटाड़ी गांव में सोमवार देर रात भीषण अग्निकांड ने कई परिवारों को बेघर कर दिया। आग इतनी भयावह थी कि एक 5 मंजिला आवासीय भवन सहित कई मकान जलकर पूरी तरह राख हो गए।

Massive Fire in Uttarkashi Village Leaves Several Homes Destroyed

इस अग्निकांड में 8 परिवारों का आशियाना पूरी तरह जल गया। साथ ही 4 अन्य आवासीय भवन और 6 अनाजघर भी आग की भेंट चढ़ गए। हादसे में 3 गायों की जलकर मौत हो गई, हालांकि किसी जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। राजस्व, पुलिस, वन एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं।

DM ने दिया हर संभव सहायता देने का भरोसा

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल रात में ही घटनास्थल के लिए रवाना हो गए और पीड़ितों से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया। वहीं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य भी मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया।

राहत एवं बचाव कार्य जारी

अग्निकांड से प्रभावित परिवारों में प्रेम सिंह पुत्र मोहर सिंह, कुधन सिंह पुत्र खैम सिंह, रविंद्र पुत्र मोर सिंह, उमराल पुत्र मोर सिंह, तिलक सिंह पुत्र मोर सिंह, नोनीहाल सिंह पुत्र गंगा सिंह, ताजब देई पत्नी नोनीहाल सिंह, वीरेंद्र सिंह पुत्र हाकम सिंह, सुबिंद्रा पत्नी सुरेंद्र सिंह, मोहन सिंह पुत्र गुंगर सिंह और जनक सिंह पुत्र तोता राम शामिल हैं। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है। आग लगने के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।