उत्तराखंड चमोलीChamoli girl Anchal Farswan becomes Femina Miss India Uttarakhand 2026

आंचल की कहानी.. उत्तराखंड का दिल जीतने वाली वो पीपलकोटी की लड़की

Story of anchal farswaan: कितना लिखें? कहां तक लिखें...पहाड़ की कहानियां कहां तक बताएं? राज्य समीक्षा की कोशिश हमेशा से ये ही रही है कि आप तक पहाड़ की सच्ची और अच्छी कहानियां पहुंचाएं...

Aanchal Farswan: Chamoli girl Anchal Farswan becomes Femina Miss India Uttarakhand 2026
Image: Chamoli girl Anchal Farswan becomes Femina Miss India Uttarakhand 2026 (Source: Social Media)

चमोली: उत्तराखंड का एक जिला है चमोली...कभी रुद्रप्रयाग को खुद को समेटे हुए चमोली के युवाओं की कहानियां गजब हैं..इन्हीं गजब कहानियों में एक कहानी आंचल की भी है...

Story of anchal farswaan

आंचल....वो बिटिया जो भले ही देहरादून में रही हो..वो बिटिया..जिसने बड़े शहर में आकर पहाड़ की बेटियों के छोटे छोटे सपनों का साकार किया...वो बिटिया...जो आज बड़े पद पर जाकर बड़ा पदभार संभालने वाली है...नाम है आंचल फर्स्वाण...पीपलकोटी के किरुली गांव की बच्ची.. आंचल फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड-2026 का खिताब अपने नाम चुकी हैं..देहरादून के रायपुर में रहने वाली आंचल फिजियोथेरेपी की पढ़ाई कर रही हैं...परिवार बेहद साधारण और जमीन से जुड़ा है।

Anchal farswaan uttarakhand

पिता का नाम रविन्द्र फर्स्वाण... भारतीय सेना से सूबेदार पद से रिटायर्ड.... माता गृहिणी हैं, दादा स्वर्गीय गजपाल फर्स्वाण भी सेना में सूबेदार रहे हैं। तो आप समझ सकते हैं कि आंचल के जीवन के अनुशासन की उत्पत्ति कहां से हुई होगी.. आंचल की कहानी अद्भुत है..वो मुंबई में होने वाली फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी..एक बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा को दिखाने का इससे भला मौका क्या हो सकता है..