उत्तराखंड देहरादूनInvitation Sent to Deceased Former Dehradun Mayor Sparks Concern

गजब! 11 साल पहले निधन.. देहरादून की स्वर्गीय पूर्व मेयर को अब आया लोकसभा से निमंत्रण

देहरादून की पूर्व मेयर स्वर्गीय मनोरमा डोबरियाल शर्मा को लोकसभा सचिवालय द्वारा 11 साल बाद निमंत्रण भेजे जाने से हैरानी फैल गई है। इस चूक पर परिवार ने व्यंग्यात्मक प्रतिक्रिया दी है और प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।

Manorama Dobariyal Sharma: Invitation Sent to Deceased Former Dehradun Mayor Sparks Concern
Image: Invitation Sent to Deceased Former Dehradun Mayor Sparks Concern (Source: Social Media)

देहरादून: लोकसभा सचिवालय की एक अजीबोगरीब लापरवाही सामने आई है। 11 वर्ष पूर्व 18 फरवरी 2015 को देहरादून की पूर्व मेयर मनोरमा डोबरियाल शर्मा का निधन हो चुका है, लेकिन 20 मार्च 2026 को लोकसभा सचिवालय की संयुक्त सचिव ज्योचनामयी सिन्हा ने उन्हें निमंत्रण पत्र भेजा है।

Invitation Sent to Deceased Former Dehradun Mayor Sparks Concern

निमंत्रण पत्र में महिला संसदीय सदस्यों पर प्रकाशित होने वाली नई पुस्तक के लिए मूल लेख में योगदान देने को कहा गया है। पत्र में लिखा है कि लोकसभा सचिवालय महिला संसदीय सदस्यों के योगदान को दस्तावेजीकृत और सराहना करने के उद्देश्य से 1993 की पुरानी पुस्तक का अपडेटेड संस्करण तैयार कर रहा है। इसमें मनोरमा शर्मा को मूल लेख लिखने के लिए आमंत्रित किया गया है और उनके अनुभव को “महिला नेतृत्व” और आधुनिक चुनौतियों पर मूल्यवान माना गया है। पत्र का संबोधन “Respected Madam” है और अंत में “With warm regards” लिखकर ज्योचनामयी सिन्हा के हस्ताक्षर हैं। पत्र का पता भी देहरादून के अजबपुर कलां, कुम्हार गली स्थित उनके पुराने पते पर भेजा गया है।

  • पुत्र विवेक शर्मा का तीखा व्यंग्य

    Invitation Sent to Deceased Former Dehradun Mayor Sparks Concern
    1/ 1

    स्व. मनोरमा डोबरियाल शर्मा के पुत्र विवेक शर्मा ने इस पर अपने फेसबुक अकाउंट पर तीखा व्यंग्य किया है। उन्होंने लिखा है ‘धन्यवाद मोदी सरकार। आपने मेरी मां, जो कि 11 साल पहले इस दुनिया से विदा हो चुकी हैं, उन्हें लोकसभा में एक महत्वपूर्ण परिचर्चा में भाग लेने के लिए निमंत्रण भेज दिया है। मैं मम्मी से निवेदन करूंगा कि वहां पहुंचकर इनकी बुद्धि शुद्धि जरूर करवाएं।‘