उत्तराखंड टिहरी गढ़वालSurkanda Devi Ropeway to Remain Closed from 30 March to 5 April

गढ़वाल: श्रद्धालु ध्यान दें.. 30 तारीख से छह दिन बंद रहेगा सुरकंडा देवी रोपवे

नई टिहरी के सुरकंडा देवी मंदिर का रोपवे 30 मार्च से 5 अप्रैल तक बंद रहेगा। रखरखाव कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है और इस दौरान श्रद्धालुओं को पैदल मार्ग का सहारा लेना होगा।

Surkanda Devi Ropeway: Surkanda Devi Ropeway to Remain Closed from 30 March to 5 April
Image: Surkanda Devi Ropeway to Remain Closed from 30 March to 5 April (Source: Social Media)

टिहरी गढ़वाल: सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को आगामी दिनों में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन 30 मार्च से 5 अप्रैल तक बंद रहेगा। रोपवे प्रबंधन ने यह निर्णय योजनाबद्ध रखरखाव कार्य के तहत लिया है।

Surkanda Devi Ropeway to Remain Closed from 30 March to 5 April

प्रबंधन के अनुसार इस दौरान रोपवे की मुख्य ढुलाई रस्सी (हॉल रोप) को बदला जाएगा। यह कार्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप अत्यंत जरूरी है, जिससे भविष्य में यात्रियों को सुरक्षित और सुचारू सेवाएं मिल सकें।
रोपवे बंद रहने की अवधि में श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने के लिए पैदल मार्ग का ही उपयोग करना होगा। प्रशासन और संबंधित विभागों को भी इसकी सूचना दे दी गई है, ताकि यात्रियों को पहले से जानकारी मिल सके और वे अपनी यात्रा की योजना उसी अनुसार बना सकें। रोपवे प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित अवधि में यात्रा से पूर्व पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।