उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand Weather Update 27 March 2026

Uttarakhand Weather Update: आज 8 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम तेजी से बदल रहा है। कई पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं और बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 27 March 2026
Image: Uttarakhand Weather Update 27 March 2026 (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। देहरादून स्थित मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है।

Uttarakhand Weather Update 27 March 2026

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में आसमान पर काले बादल छाए हुए हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ठंडी हवाओं के चलते लोगों को हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने राज्य के पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। साथ ही तेज हवाओं और खराब मौसम को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहा, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान सामान्य के आसपास बना रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2-3 दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन मौसम की अनिश्चितता बनी रहेगी।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज 27 मार्च यानि शुक्रवार को उत्तराखंड के 8 जिलों में बारिश होने की संभावना है। आज देहरादून, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। वहीं, 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जिससे पूरे प्रदेश में मौसम का असर देखने को मिलेगा।
पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम और अधिक खराब रहने की संभावना है। यहां गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। विभाग ने हवाओं और खराब मौसम को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
राजधानी देहरादून में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहेगा, लेकिन यहां भी आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश, गरज और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। आज देहरादून का अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।