देहरादून: देहरादून से एक बड़ी खबर आई है। बताया जा रहा है कि पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी में हवालात में फांसी लगाकर खुदकुशी की है।
Sunil Raturi committed suicide in Dehradun
जवान पर आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने इससे पहले शराब पीकर एक पेट्रोल पंप में हंगामा काटा। इसके बाद आरोप ये भी है कि नशे में ही उन्होंने पेट्रोल पंप कर्मियों पर नकली पिस्टल भी तान दी। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद सुनील रतूड़ी को हवालात में बंद कर दिया गया। एक न्यूज रिपोर्ट में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल का बयान चस्पा किया गया है। डोभाल का कहना है कि सुनील रतूड़ी पीआरडी में तैनात थे। दोपहर के समय वो रायपुर के एक पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवा रहे थे। आगे पढ़िए
ये भी पढ़ें:
Dehradun PRD Jawan Sunil Raturi suicide
आरोप है कि जब पेट्रोल के पैसे मांगे गए तो जवान ने मौके पर हंगामा शुरू किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मेडिकल करवाने के लिए कोरोनेशन अस्पताल ले गई। बताया गयया है कि मेडिकल में शराब की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस जवान को थाने ले आई। जवान को हवालात में बंद कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि रतूड़ी ने हवालात में रखे कंबल को फाड़कंर फंदा बनाया, इसके बाद गेट से लटक गया। आनन-फानन में जवान को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टर्स ने जवान को मृृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक,लाडपुर के महादेव फ्यूल पंप पर ये सारा बवाल हुआ था।