टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी जिले से जुड़े केशव थलवाल मामले ने अब बड़ा रूप ले लिया है। पुलिस पर लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद अब विश्व मानवाधिकार संरक्षण आयोग ने इस पूरे प्रकरण का संज्ञान लिया है। विश्व मानवाधिकार संरक्षण आयोग ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रिपोर्ट देने को कहा है।
World Human Rights Body Takes Cognizance in Keshav Thalwal Case
मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल हो रहे विडियोज में, केशव थलवाल ने कई बार आरोप लगाया है कि पुलिस हिरासत में उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। उन्होंने दावा किया कि उन्हें मारपीट, अपमानजनक व्यवहार और जबरन प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।
उत्तराखंड पुलिस पर बड़े आरोप
कई वायरल वीडियो के सामने आने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आया और प्रदेशभर में विरोध शुरू हो गया। उत्तराखंड पुलिस पर जनता ने आरोप लगाने शुरू किये, मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस विभाग ने जांच के आदेश दिए और कुछ अधिकारियों को हटाया भी गया। हालांकि पुलिस ने कई आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि मामले में दोनों पक्षों की जांच जरूरी है और जारी है।