उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand Weather Update March 30

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के 5 जिलों में 2 अप्रैल तक होगी मूसलाधार बारिश-बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather news: 3 हजार से 3500 मीटर तक की ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है। इससे ठिठुरन भी लगातार बढ़ती जा रही है।

Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update March 30
Image: Uttarakhand Weather Update March 30 (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है। पहाड़ों में झमाझम बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार ये सिलसिला 2 अप्रैल तक चलता रहेगा।

Uttarakhand Weather Update

रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में परेशानी अभी नहीं थमने वाली। लगातार हो रही बारिश से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। इस बीच चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग जिलों में चार धाम यात्रा की तैयारियों पर भी असर पड़ता दिख रहा है। 3 हजार से 3500 मीटर तक की ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है। इससे ठिठुरन भी लगातार बढ़ती जा रही है।आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

मौसम विभाग का कहना है कि बारिश और बर्फबारी का दौर अभी जारी रहेगा। इसके अलावा मैदानी इलाकों में भी हल्की बूंदाबादी देखने को मिल सकती है। तेज अंधड़ के साथ तेज हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। आपको बता दें कि उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में 28 मार्च से ही मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी थी। रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट का मतलब होता है कि बदलते हुए मौसम को देखते हुए सावधान रहने की जरूरत है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें