उत्तराखंड देहरादूनDehradun PRD Jawan Sunil Raturi Forensic Report

देहरादून में कैसे हुई सिपाही सुनील रतूड़ी की मौत? सामने आई फॉरेंसिक रिपोर्ट.. गर्दन की हड्डी टूटी थी

हवालात में PRD Jawan Sunil Raturi की मौत मामले में कानून व्यवस्था पर सवाल उठे। एसएसपी ने मामले में उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह को निलंबित किया है।

Dehradun PRD Jawan Case: Dehradun PRD Jawan Sunil Raturi Forensic Report
Image: Dehradun PRD Jawan Sunil Raturi Forensic Report (Source: Social Media)

देहरादून: देहरादून में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत की वजह का खुलासा हो गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट कहती है कि मौत की वजह फांसी का फंदा ही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट कहती है कि फांसी लगाकर गर्दन की हड्डी टूटने से जवान की मौत हुई।

PRD Jawan Sunil Raturi Forensic Report

सुनील रतूड़ी की मौत की वजह फांसी ही थी, ऐसा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया। इसके बाद फॉरेंसिक रिपोर्ट में बताया गया है कि पार्शियल हैंगिंग की वजह से सुनील रतूड़ी की गर्दन की हड्डी टूट गई थी। बताया गया है कि सुनील रतूड़ी ने घुटनों के बल बैठकर पूरा भार फंदे पर डाल दिया था। इस वजह से उनकी गर्दन की हड्डी टूट गई। इस वजह से जवान की मौत हो गई। हवालात में PRD Jawan Sunil Raturi की मौत मामले में कानून व्यवस्था पर सवाल उठे। एसएसपी ने मामले में उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह को निलंबित किया है।आगे पढ़िए...

ये भी पढ़ें:

आपको बता दें कि इससे पहले एसएसपी ने बताया था कि जवान सुनील रतूड़ी नशे में थे। नशे में ही उनका पेट्रोल पंप पर झगड़ा हुआ था। इस दौरान PRD Jawan Sunil Raturi ने पेट्रोल पंप कर्मचारी पर नकली पिस्टल तान दी थी। शिकायत के बाद पुलिस उन्हें नशे की हालत में थाने लाई और इसके बाद जवान ने कंबल को फाड़कर फांसी का फंदा बना दिया। आनन-फानन में पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, लेकिन देर हो चुकी थी। तब तक सुनील रतूड़ी की मौत हो चुकी थी। फिलहाल अभी मामले में बिसरा रिपोर्ट आना भी बाकी है।