उत्तराखंड हल्द्वानीGas Delivery Man Caught Overcharging 2500 per Cylinder in Haldwani

उत्तराखंड: 2500 रुपये में गैस सिलेंडर बेच रहा था डिलिवरी मैन, पार्षद की सजगता से धरा गया धोखेबाज़

हल्द्वानी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का मामला सामने आया, जहां एक डिलीवरी मैन 2500 रुपये में सिलेंडर बेचता पकड़ा गया। पार्षद की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की।

gas cylinder black marketing: Gas Delivery Man Caught Overcharging 2500 per Cylinder in Haldwani
Image: Gas Delivery Man Caught Overcharging 2500 per Cylinder in Haldwani (Source: Social Media)

हल्द्वानी: हल्द्वानी गैस सर्विस के एक कर्मचारी की मनमानी अब उस पर भारी पड़ने वाली है। आनंदबाग वार्ड नं. 11 में शनिवार सुबह गैस वितरण के दौरान डिलीवरी मैन (शिब्बू) ने एक उपभोक्ता को 2500 में सिलेंडर बेचकर सरेआम कालाबाजारी की। शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की अवैध बिक्री और कालाबाजारी का एक गंभीर मामला सामने आया है। हल्द्वानी गैस सर्विस के एक डिलीवरी मैन द्वारा निर्धारित कीमत से कहीं अधिक दाम पर सिलेंडर बेचने की शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है।

Gas Delivery Man Caught Overcharging ₹2500 per Cylinder in Haldwani

जानकारी के अनुसार 30 मार्च को हल्द्वानी गैस सर्विस का एक डिलीवरी मैन (ठेकेदार कर्मचारी शिब्बू) आनंदबाग वार्ड नंबर 11 में गैस वितरण का कार्य कर रहा था। डिजिटल मीडिया और स्थानीय सूत्रों के माध्यम से यह बात सामने आई कि उसने एक उपभोक्ता को 2500 रुपये की मोटी रकम लेकर गैस सिलेंडर बेचा।आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

पार्षद की शिकायत पर हुई कार्रवाई

इस अवैध वसूली की सूचना वार्ड संख्या 11 के पार्षद रवि जोशी द्वारा गैस एजेंसी के प्रबंधन को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए हल्द्वानी गैस सर्विस के प्रबंधक ने तुरंत संज्ञान लिया और कोतवाल हल्द्वानी को पत्र लिखकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। गैस सर्विस की ओर से कोतवाली हल्द्वानी में दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोपी कर्मचारी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गैस एजेंसी प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।