नैनीताल: Nainital के गोरिया देव ग्राम के ग्वाल देव तोक में आजादी के 78 साल बाद पहली बार बिजली पहुंची। सांसद निधि और स्थानीय प्रयासों से यह सपना साकार हुआ। पहली बार बिजली पहुंचने से ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लंबे समय से बुनियादी सुविधा से वंचित यह गांव अब रोशनी से जगमगा उठा है।
Electricity Reaches Gwal Dev Village After 78 Years of Independence
कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद बिजली विभाग की टीम ने करीब 2.5 किलोमीटर लंबी लाइन बिछाकर भूपाल सिंह नेगी, गोबिंद सिंह नेगी और राम सिंह नेगी के घरों तक बिजली पहुंचाई। इस कार्य को पूरा कराने में भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल की अहम भूमिका रही। उन्होंने सांसद Ajay Bhatt के माध्यम से सांसद निधि से यह योजना पूरी कराई।