उत्तराखंड रुद्रप्रयागKedarnath Yatra Helicopter Service Fare

केदारनाथ हेली यात्रा: आज तय होंगी नई दरें, आठ कंपनियां देंगी सेवाएं.. जानिए डिटेल

केदारनाथ हेली सेवाओं का किराया निर्धारण अंतिम चरण में है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही नई दरें घोषित कर बुकिंग शुरू की जाएगी।

Kedarnath heli service fare: Kedarnath Yatra Helicopter Service Fare
Image: Kedarnath Yatra Helicopter Service Fare (Source: Social Media)

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम की यात्रा से पहले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। हेली सेवाओं का किराया निर्धारण अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है और जल्द ही नई दरों का ऐलान किया जा सकता है।

Kedarnath Yatra Helicopter Service Fare

नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा हेली सेवाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कुल आठ हेली कंपनियों के टेंडर सही पाए गए हैं। कंपनियों ने अपने-अपने न्यूनतम किराया प्रस्ताव विभाग को सौंप दिए हैं, जिन पर लगभग सहमति बन चुकी है। इन स्थानों से संचालित होती हैं हेली सेवाएकेदारनाथ के लिए हेली सेवाएं सिरसी, गुप्तकाशी और फाटा के नौ हेलीपैड से संचालित होती हैं। इन तीनों स्थानों से किराया अलग-अलग होता है, जिसे हर तीन साल में पुनः निर्धारित किया जाता है। अब केवल कंपनियों द्वारा प्रस्तावित दरों पर अंतिम सहमति देना बाकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि मंगलवार तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और नई किराया सूची सार्वजनिक कर दी जाएगी।

किराया तय होते ही शुरू होंगी ऑनलाइन बुकिंग

गौरतलब है कि वर्ष 2022 में अंतिम बार हेली सेवाओं का किराया तय किया गया था, जो 2025 तक लागू रहा। हालांकि, हेली दुर्घटनाओं के बाद उड़ानों में कमी के चलते किराया लगभग 50% तक बढ़ गया था। अब जैसे ही किराया निर्धारित होगा, उसके तुरंत बाद ऑनलाइन हेली सेवा बुकिंग भी शुरू कर दी जाएगी। इससे केदारनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।

पूरी हो चुकी है प्रक्रिया

यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष चौहान के अनुसार, किराया निर्धारित की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द ही दरों की घोषणा कर दी जाएगी।