उत्तराखंड रुद्रपुरExplosion due to leaking gas cylinder

UTTARAKHAND BREAKING: गैस सिलेंडर लीक होने से धमाका, एक परिवार के चार झुलसे, दो की हालत नाजुक

धमाका इतना तेज था कि कमरे की दीवार तक क्षतिग्रस्त हो गई और आग तेजी से फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया

gas leak explosion: Explosion due to leaking gas cylinder
Image: Explosion due to leaking gas cylinder (Source: Social Media)

रुद्रपुर: मंगलवार सुबह कृष्णा कॉलोनी ट्रांजिट कैंप में गैस रिसाव से हुए धमाके ने एक परिवार के चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Explosion due to leaking gas cylinder

रुद्रपुर के कृष्णा कॉलोनी ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में सुबह डायल 112 पर सूचना मिली कि एक मकान में गैस सिलेंडर में आग लगने से विस्फोट हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस, डायल 112 टीम और अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि मकान में किराए पर रहने वाले लोकेश कुमार (32 वर्ष), उनकी पत्नी गोमती देवी (30 वर्ष) और 10 वर्षीय बेटा नीरज मौजूद थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घर के अंदर गैस रिसाव हो रहा था। जैसे ही माचिस जलाई गई, अचानक जोरदार धमाका हुआ और आग पूरे कमरे में फैल गई।

कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसी दौरान उसी मकान में रहने वाली मीरा देवी भी आग की चपेट में आकर झुलस गईं। धमाका इतना तेज था कि कमरे की दीवार तक क्षतिग्रस्त हो गई और आग तेजी से फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक घर के अंदर रखा ज्यादातर सामान जलकर राख हो चुका था। घायलों को तुरंत 108 से जिला अस्पताल रुद्रपुर भेजा गया।
डॉक्टरों के अनुसार गोमती देवी और उनका बेटा नीरज लगभग 90 प्रतिशत तक झुलस गए हैं, जबकि लोकेश कुमार करीब 50 प्रतिशत तक घायल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं मीरा देवी को आंशिक चोटें आई हैं।