उत्तराखंड देहरादूनDehradun news Education Officer Caught Red-Handed Taking Bribe

Dehradun News: देहरादून में बड़ा घूसकांड! शिक्षा अधिकारी ने 1 लाख में बेचा ईमान..रंगे हाथों गिरफ्तार

Dehradun news: देहरादून में विजिलेंस टीम ने उप शिक्षा अधिकारी Dhanveer Singh Bisht को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मामले में एक महिला सह-आरोपी को भी पकड़ा गया।

Dehradun vigilance raid: Dehradun news Education Officer Caught Red-Handed Taking Bribe
Image: Dehradun news Education Officer Caught Red-Handed Taking Bribe (Source: Social Media)

देहरादून: Dehradun जिले के डोईवाला विकासखंड में तैनात उप शिक्षा अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई नेपाली फार्म क्षेत्र में की गई, जहां आरोपी अधिकारी घूस लेने पहुंचा था।

Dehradun news: Education Officer Caught Red-Handed

जानकारी के अनुसार, आरोपी अधिकारी Dhanveer Singh Bisht ने ऋषिकेश क्षेत्र के एक निजी स्कूल से शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत छात्रों के बिल भुगतान के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस पर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस विभाग से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने योजना बनाकर ट्रैप तैयार किया। आरोपी अधिकारी नेपाली फार्म में अपनी निजी गाड़ी से रिश्वत लेने पहुंचा, जहां पहले से मौजूद टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इस मामले में Pushpanjali नामक महिला को भी सह-आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि वह एक निजी स्कूल से जुड़ी हुई है।

Dehradun news: रायवाला कोतवाली में पूछताछ जारी

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को रायवाला कोतवाली ले जाया गया, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार मामले में आगे जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अधिकारी आरटीई के तहत छात्रों की फीस प्रतिपूर्ति (बिल भुगतान) के नाम पर रिश्वत ले रहा था। इस कार्रवाई से साफ है कि उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस विभाग सख्त रुख अपनाए हुए है। ऐसे मामलों में अब सीधे गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

Dhanveer Singh Bisht – उप शिक्षा अधिकारी, डोईवाला
Pushpanjali – सह-आरोपी