नैनीताल: Kaladhungi थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ट्रैक्टर चालक ने खड़ी कार को एक नहीं बल्कि तीन बार टक्कर मार दी। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Nainital news: Tractor Driver Rams Car Thrice in Kaladhungi
जानकारी के अनुसार, जनपद नैनीताल में स्थित चकलुआ के निवासी हिमांशु देवपा अपने दोस्तों के साथ एक पहाड़ी ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे पार्क की थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आए ट्रैक्टर ने अचानक कार को निशाना बनाना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर चालक ने कार को लगातार तीन बार जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में मौजूद दो लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई और उन्हें मामूली चोटें आईं।आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
Nainital News: मौके पर मची अफरा-तफरी
इस घटना के बाद ढाबे में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से कार सवारों को बाहर निकाला गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले में आरोपी Praveen Devpa के खिलाफ विभिन्न धाराओं (351, 109, 352, 324) में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सिटी Manoj Katyal ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।