उत्तराखंड पौड़ी गढ़वालLeopard attacks 4-year-old girl in Chaubattakhal Pauri Garhwal

Uttarakhand news: गढ़वाल में नरभक्षी गुलदार का आतंक, 4 साल की दृष्टि को बनाया निवाला; झाड़ियों में मिली लाश

Uttarakhand news: उत्तराखंड के Pauri Garhwal में लोगों के दिलों में leopard का खौफ है। गुलदार ने 4 साल की बच्ची को निवाला बना दिया

Pauri Garhwal leopard: Leopard attacks 4-year-old girl in Chaubattakhal Pauri Garhwal
Image: Leopard attacks 4-year-old girl in Chaubattakhal Pauri Garhwal (Source: Social Media)

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पहाड़ों में गुलदारों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। इस वजह से जगह-जगह गुलदार के हमले की खबरें सामने आ रही हैं।

Leopard attacks girl in Pauri Garhwal

ताजा खबर पौड़ी गढ़वाल के Chaubattakhal चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र से हैं। यहां तिमली ग्रामसभा के भतकोट गांव में गुलदार का कहर देखने को मिला। गुलदार ने 4 साल की मासूम बच्ची को निवाला बना दिया। पूरी घटना बीती रात करीब नौ बजे की है। भतकोट गांव के रहने वाले हरेंद्र की चार साल की बेटी दृष्टि खाना खाने के बाद घर के आंगन में खेल रही थी। आगे पढ़िए...

ये भी पढ़ें:

Pauri Garhwal leopard fear

इसी बीच मौके पर गुलदार घात लगाकर बैठा था। देखते ही देखते गुलदार दृष्टि पर झपट पड़ा। इसके बाद उसे जबड़े में दबोचकर आंगन के नीचे ले गया। इस बीच परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। परिजनों की आवाज सुनकर गांव वाले घरों से बाहर निकले और दृष्टि की तलाश शुरू कर दी। काफी देर तक ढूंढने के बाद दृष्टि का शव झाड़ियों से बरामद हुआ। वन विभाग को घटना की सूचना दे दी गई है। गांव वालों ने वन विभाग पर क्षेत्र की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। गांव वालों का कहना है कि Pauri Garhwal के Chaubattakhal गुलदार के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन वन विभाग की तरफ से कोई प्रयास नहीं होते।