उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand Weather Report 4 April

Uttarakhand weather: उत्तराखंड के 7 जिलों में बारिश-बर्फबारी-आंधी की चेतावनी, बिजली गिरने का डर; ऑरेंज अलर्ट

Uttarakhand weather: मौसम विभाग द्वारा 7 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 80 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी भी बह सकती है।

Uttarakhand Weather Report: Uttarakhand Weather Report 4 April
Image: Uttarakhand Weather Report 4 April (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल और बिगड़ रहा है। हर दिन बारिश-बर्फबारी से पहाड़ी इलाकों में हालात खराब हो रहे हैं।

Uttarakhand Weather Report 4 April

ऊपर से चार धाम यात्रा नजदीक है, ऐसे में यात्रियों को भी इस दौरान संभलकर रहने की जरूरत होगी। आज के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग द्वारा 7 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 80 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी भी बह सकती है। इसके अलावा बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए मौसम की चेतावनी जारी की है। आज इन सात जिलों के लिए चेतावनी है। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

Uttarakhand weather: आज 7 जिलों के लिए चेतावनी

मौसम विभाग ने आज जिन 7 जिलों के लिए चेतावनी जारी है, वो हैं- देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़। इन जिलों में आज भारी से भारी बारिस देखने को मिल सकती है। इसके अलावा इन जिलों में 880 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी बह सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि आंधी के साथ साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। अभी से सावधान रहने की अपील की गई है। हमारी भी अपील है कि बारिश के दौरान पहाड़ों में संभलकर सफर करें। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Report पढ़ते रहें।