देहरादून: India Meteorological Department (IMD) ने Uttarakhand में आने वाले दिनों के लिए खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार कई
Uttarakhand Weather update from 5 to 8 April 2026
जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।मौसम विभाग के अनुसार कल रविवार 5 अप्रैल को उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिलों में अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में 3300m व उससे अधिक ऊं चाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। राज्य के बाकी पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों में भी गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। राज्य के मैदानी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है।आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
6 अप्रैल को मौसम सामान्य रहने की संभावना है और किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। 7 अप्रैल को एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। पहाड़ी जिलों में गरज-चमक और 40–50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलने की संभावना है, जो झोंकों में 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती हैं। 8 अप्रैल को भी पहाड़ी जिलों में मौसम आंशिक रूप से खराब रह सकता है। कहीं-कहीं गरज-चमक और तेज हवाओं का असर बना रहेगा।
मौसम विभाग की लोगों के लिए एडवाइजरी
मौसम विभाग ने 5 से 8 अप्रैल तक उत्तराखंड में ख़राब मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने खासतौर पर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
खराब मौसम में यात्रा टालें
खुले स्थानों पर खड़े न रहें
बिजली गिरने के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें
उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम अस्थिर रहने वाला है। खासकर पहाड़ी जिलों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को सावधानी बरतने की जरूरत है। IMD की चेतावनी को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।