नैनीताल: बीते दिनों से देश की अदालतों और स्कूलों में धमकी भरे मैसेज किए जा रहे हैं। मेल के जरिए बम ब्लास्ट की धमकियां दी जा रही हैं।
Bomb threat at Nainital High Court
नैनीताल हाईकोर्ट भी इससे अछूता नहीं रहा। एक बार फिर से नैनीताल हाईकोर्ट (Nainital High Court) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार धमकी में कहा गया है कि न्यायाधीश के केबिन में जहरीली गैस से भरा बम है। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जैसे ही पुलिस को इसकी जानकारी मिली, तो तुरंत कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
Bomb threat Nainital High Court
हाईकोर्ट चौकी के इंचार्ज बलवीर सिंह राणा ने इस बारे में कोतवाली को बताया। पुलिस का कहना है कि जिसने भी ये मेल भेजा है, वो मानसिक रूप से विकृत लग रहा है। हालांकि, इस बीच कोर्ट में सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है। आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार नैनीताल हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस लगातार पता लगा रही है कि आखिर Nainital High Court को ये धमकी भरा मैसेज किसने भेजा और उसकी मंशा क्या है। देखते हैं आगे जांच में क्या निकलता है।