उत्तराखंड रुद्रपुरRudrapur youth Rohit trapped in Ethiopia

Uttarakhand: इथोपिया में उत्तराखंड के रोहित को बंधक बनाकर पीटा, पीठ पर गंभीर चोटें; लाखों रुपये की ठगी

Ethiopia Uttarakhand youth trapped: परिजनों को राजकुमार की तस्वीरें भेजी गई हैं। इनमें पीड़ित का मुंह बांधा हुआ है और पीठ पर चोट के गहरे निशान हैं।

Uttarakhand youth Rohit: Rudrapur youth Rohit trapped in Ethiopia
Image: Rudrapur youth Rohit trapped in Ethiopia (Source: Social Media)

रुद्रपुर: उत्तराखंड के भोले-भाले युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर खूब चूना लगाया जा रहा है। युवकों से विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठे जाते हैं और फिर उन्हें मरने के लिए छोड़ दिया जाता है।

Rudrapur youth trapped in Ethiopia

ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के रुद्रपुर से भी सामने आया है। यहां रहने वाले एक युवक से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगा गया। युवक को दक्षिण कोरिया भेजने का वादा किया गया था। आरोपी से 15 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। शुरुआत में 5.65 लाख रुपये दिए गए। इसके बाद कहा गया कि बाकी के 9.35 लाख रुपये दक्षिण कोरिया पहुंचने पर दिए जाएंगे। इसके बाद आरोपी ने युवक रोहित के मामा राजकुमार को कहा कि उसे इथोपिया के रास्ते दक्षिण कोरिया भेजा जाएगा। लेकिन इसके बाद जो हुआ, वो रोहित ने सपने में भी नहीं सोचा होगा। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

Uttarakhand youth trapped in Ethiopia

परिजनों को राजकुमार की तस्वीरें भेजी गई हैं। इनमें पीड़ित का मुंह बांधा हुआ है और पीठ पर चोट के गहरे निशान हैं। रोहित के मामा पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के पास अपनी शिकायत लेकर गए। बताया गया कि रोहित को पहले बैंकॉक, फिर शारजाह-दुबई और उसके बाद इथियोपिया भेजा गया। इसके बाद 5 अप्रैल को रोहित का परिवार से संपर्क टूट गया। वहां से रोहित के मामा को कुछ तस्वीरें भेजी गईं, जिनमें उसका मुंह बंधा नजर आ रहा है और पीठ पर गहरे घाव हैं। मामले की शिकायत एसएसपी अजय गणपति से की गई है। एसएसपी ने जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।