उत्तराखंड ऋषिकेशRomanian Woman Tourist Dies After Jumping from Hotel in Rishikesh

Uttarakhand news: ऋषिकेश में हड़कंप, होटल की तीसरी मंजिल से कूदी रोमानिया की क्रिस्टीना; हुई दर्दनाक मौत

Rishikesh News: ऋषिकेश के तपोवन में रोमानिया की महिला पर्यटक ने होटल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाई, अस्पताल में हुई मौत। पुलिस जांच जारी, पढ़ें पूरी खबर।

Rishikesh tourist death news: Romanian Woman Tourist Dies After Jumping from Hotel in Rishikesh
Image: Romanian Woman Tourist Dies After Jumping from Hotel in Rishikesh (Source: Social Media)

ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश के तपोवन क्षेत्र में एक विदेशी महिला पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि महिला ने होटल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

Romanian Woman Tourist Dies After Jumping from Hotel in Rishikesh

जानकारी के अनुसार, रोमानिया निवासी 30 वर्षीय टोडोस डेनिस क्रिस्टीना टूरिस्ट वीजा पर भारत घूमने आई थी। वह 6 अप्रैल से तपोवन स्थित फुटहिल्स होटल में ठहरी हुई थी और ऋषिकेश में समय बिता रही थी। घटना 9 अप्रैल की सुबह करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है। महिला अपने होटल से लगभग 100 मीटर दूर स्थित वी थ्री होटल पहुंची और वहां की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। यह पूरी घटना अचानक हुई, जिससे आसपास के लोग भी हैरान रह गए।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल महिला को तुरंत उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश ले जाया गया। लेकिन गंभीर चोटों के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल महिला का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला ने घटना से पहले होटल में काफी हंगामा किया था और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। हालांकि वह होटल की तीसरी मंजिल तक कैसे पहुंची, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। आगे पढ़िए

पुलिस जांच जारी, दूतावास को सूचना

थाना मुनि की रेती पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला की पहचान टोडोस डेनिस क्रिस्टीना के रूप में हुई है। घटना की जानकारी रोमानिया दूतावास को भी दे दी गई है और आगे की कार्रवाई उनके दिशा-निर्देशों के अनुसार की जाएगी।
यह घटना कई सवाल छोड़ जाती है, जैसे महिला ने यह कदम क्यों उठाया, क्या यह आत्महत्या है या कोई अन्य कारण। साथ ही होटल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।