उत्तराखंड देहरादूनTraffic Diversions in Dehradun for PM Modi Visit

Dehradun PM Modi: देहरादून से दिल्ली, सहारनपुर, रुड़की जाने वाले ध्यान दें; 14 अप्रैल को बदलेगा पूरा रूट

Dehradun traffic diversion: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे के चलते 13-14 अप्रैल को ट्रैफिक रूट डायवर्जन लागू। जानें कौन से रास्ते बंद रहेंगे और किन मार्गों से जाना होगा।

Dehradun traffic diversion: Traffic Diversions in Dehradun for PM Modi Visit
Image: Traffic Diversions in Dehradun for PM Modi Visit (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी Dehradun के लिए 14 अप्रैल का दिन बेहद खास होने जा रहा है। Narendra Modi इस दिन Delhi-Dehradun Expressway का उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

Traffic Diversions in Dehradun for PM Modi Visit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने देहरादून ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। 13 अप्रैल से मोहंड एलिवेटेड रोड बंद रहेगा और कार्यक्रम समाप्त होने तक वाहनों को पुराने मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। प्रधानमंत्री का काफिला शहर के अंदर लगभग 14.1 किलोमीटर का सफर तय करेगा। वे हेलीकॉप्टर से सहारनपुर के गणेशपुर में उतरेंगे और फिर सड़क मार्ग से आईएसबीटी – जीएमएस रोड – कैनाल रोड होते हुए महिंद्रा ग्राउंड पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री Maa Daatkali Temple में भी दर्शन करेंगे। यह मंदिर धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है और इसे मनोकामना सिद्धपीठ माना जाता है।

देहरादून से दिल्ली/सहारनपुर जाने वालों के लिए रूट

शिमला बाईपास तिराहा → नयागांव रोड → धर्मावाला चौक → बेहट
रिस्पना पुल → जोगीवाला → लालतप्पड़ → रायवाला → हरिद्वार

छुटमलपुर/बिहारीगढ़ जाने वाले वाहन

शिमला बाईपास → नयागांव रोड → धर्मावाला → शाकुंभरी देवी → छुटमलपुर

दिल्ली/रुड़की से देहरादून आने का रूट

छुटमलपुर → बेहट → धर्मावाला चौक → प्रेमनगर → ठाकुरपुर हाईवे
प्रेमनगर चौक → बल्लुपूर चौक

यात्रा से पहले जरूर जान लें

13-14 अप्रैल को भारी ट्रैफिक रहने की संभावना
कई मुख्य मार्गों पर डायवर्जन लागू
समय से पहले निकलना बेहतर रहेगा