उत्तराखंड ऋषिकेशTourist Assaulted in Rishikesh Camp After Complaining About Loud Music

Uttarakhand news: ऋषिकेश में दिल्ली के पर्यटक की जमकर पिटाई, रिसॉर्ट के संचालक ने आधी रात को कूटा

ऋषिकेश के शिवपुरी में तेज साउंड सिस्टम का विरोध करने पर दिल्ली के पर्यटक से मारपीट की गई। पुलिस ने आरोपी कैंप संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।

Rishikesh tourist assault news: Tourist Assaulted in Rishikesh Camp After Complaining About Loud Music
Image: Tourist Assaulted in Rishikesh Camp After Complaining About Loud Music (Source: Social Media)

ऋषिकेश: ऋषिकेश के शिवपुरी क्षेत्र में एक कैंप में ठहरे दिल्ली के पर्यटक के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। देर रात तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाने का विरोध करने पर विवाद इतना बढ़ गया कि कैंप संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर पर्यटक पर हमला कर दिया।

Tourist Assaulted in Rishikesh Camp After Complaining About Loud Music

जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी दीपक सोनी अपने मित्र के साथ घूमने के लिए शिवपुरी आए थे और एक कैंप में कमरा बुक किया था। रात के समय जब वे सोने के लिए अपने कमरे में गए, तब कैंप में तेज आवाज में म्यूजिक बजाया जा रहा था। इससे उनकी नींद में खलल पड़ा। करीब रात 12 बजे उन्होंने कैंप संचालक से साउंड सिस्टम की आवाज कम करने का अनुरोध किया, लेकिन इस बात पर विवाद शुरू हो गया।

देर रात कमरे में घुसकर हमला

आरोप है कि पहले कैंप संचालक और उसके कर्मचारियों ने गाली-गलौज की। इसके बाद मामला और बढ़ गया। रात करीब ढाई बजे कैंप संचालक अपने कुछ साथियों के साथ पर्यटक के कमरे में पहुंचा और उसके साथ मारपीट की। इस हमले में दीपक सोनी घायल हो गए। इतना ही नहीं, उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

कैंप संचालक दुष्यंत सिंह गिरफ्तार

घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। आरोपी कैंप संचालक दुष्यंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही, मौके से साउंड सिस्टम को भी जब्त कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इस घटना के बाद ऋषिकेश जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल पर पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। यह मामला प्रशासन और कैंप संचालकों के लिए एक चेतावनी है कि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पर्यटकों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण मिल सके।