उत्तराखंड नैनीतालAnjali Wins Gold Medal at Asian Regional Judo-Karate Championship

Uttarakhand: उत्तराखंड के किसान की बेटी ने रचा इतिहास, एशियन चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

Nainital की अंजली ने Sri Lanka में आयोजित एशियन रीजनल जूडो-कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया। साधारण किसान परिवार से आने वाली अंजली की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।

Judo-Karate Championship: Anjali Wins Gold Medal at Asian Regional Judo-Karate Championship
Image: Anjali Wins Gold Medal at Asian Regional Judo-Karate Championship (Source: Social Media)

नैनीताल: उत्तराखंड की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपने हौसले और मेहनत से नए कीर्तिमान रच रही हैं। पहाड़ों की इन बेटियों का जुनून अब देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी चमक बिखेर रहा है। इसी क्रम में Nainital की अंजली ने Sri Lanka में आयोजित एशियन रीजनल जूडो-कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल कर पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है।

Anjali Wins Gold Medal at Asian Regional Judo-Karate Championship

जानकारी के अनुसार अंजली नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक के दीनी तल्ली गांव की निवासी हैं। उनके पिता सुरेश चंद्र एक किसान हैं। वर्तमान में अंजली बागजाला, गौलापार में रह रही हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है, जो उनकी संघर्षशीलता को दर्शाता है। एशियन रीजनल चैंपियनशिप में अंजली ने जूडो-कराटे प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस जीत ने यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

अंजली की इस सफलता पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सामाजिक कार्यकर्ता प्रताप बर्गली समेत कई लोगों ने अंजली की इस उपलब्धि को प्रेरणादायक बताया।अंजली की यह उपलब्धि खासकर ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है। उन्होंने यह साबित किया है कि अगर मन में दृढ़ संकल्प हो, तो सीमित संसाधनों के बावजूद भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की जा सकती है। अंजली की इस जीत से न सिर्फ उनके परिवार का बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन हुआ है। उनकी सफलता आने वाले समय में और भी युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करेगी।