रुद्रपुर: CBSE 10वीं के आज घोषित परिणामों में Rudrapur की छात्रा हर्षा ने 500 में 500 अंक हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर है। हर्षा की सफलता के बाद उनके स्कूल में उत्सव जैसा माहौल है।
CBSE 10th Result 2026: Uttarakhand’s Harsha Scores Perfect 100%
CBSE 10वीं परीक्षा 2026 में 100% अंक लाने वाली हर्षा की सफलता की सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने कोई ट्यूशन नहीं लिया, पूरी तैयारी स्व-अध्ययन से की और नियमित अभ्यास और अनुशासन बनाए रखा। हर्षा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के समर्थन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
छात्रों के लिए प्रेरणा
Rudrapur के दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा हर्षा की मां ने बताया कि वह शुरू से ही पढ़ाई को लेकर बेहद गंभीर रही है। हर्षा को खुद भी इस बात की उम्मीद नहीं थी कि वह इतने अच्छे नंबर हासिल करेंगी। हर्षा के अनुसार, परिवार ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया और उनके शिक्षकों ने हर विषय को सरल तरीके से समझाया।
स्कूल चेयरमैन ने बताया कि हर्षा ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद हार नहीं मानी और निरंतर मेहनत और फोकस से यह मुकाम हासिल किया। हर्षा की सफलता यह संदेश देती है कि सही दिशा, मेहनत और आत्मविश्वास से बिना कोचिंग के भी बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
उत्तराखंड की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
उत्तराखंड की हर्षा के 100% अंकों के साथ ही, रुड़की के माउंट लिटेरा की निशिता ने 99.02% अंक हासिल किये हैं। उत्तराखंड की छात्रा आयशा ने 98.8% अंक हासिल किये हैं। इसके अलावा चार और भी छात्राओं ने 98.02% अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया है।