देहरादून: उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान एकदम सही साबित हुई है। पहाड़ों में मौसम बदल गया है। एक बार फिर से बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है।
Uttarakhand Weather Update April 17
मौसम विभाग ने पहले ही कह दिया था कि 17 अप्रैल को उत्तराखंड के 5 जिलों में मौसम करवट बदलेगा। ये भी बताया गया था कि कहीं कहीं आकाशीय बिजली भी चमक सकती है। इसके अलावा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं बहने का भी अनुमान है। इसलिए हमारी भी आपसे अपील है कि बारिश के दौरान सड़कों पर वाहन सावधानी से चलाएं। आगे जानिए उत्तराखंड के किन जिलों में मौसम ने करवट बदली है। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
Uttarakhand Weather News
इस वक्त उत्तराखड के रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी के दौरान आम लोगों से सुरक्षित रहने की सलाह दी है। आपको बता दें कि 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुल जाएंगे। इसके साथ ही चारधाम यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। इस बीच ऊंचाई वाले इलाकों में हो रही बर्फबारी ने प्रशासन की टेंशन बढ़ा दी है। मौसम विभाग का कहना है कि आगे भी उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। इसलिए हमारी भी आपसे अपील है कि बारिश के दौरान सड़कों पर वाहन सावधानी से चलाएं। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें।